BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*अवैध शराब बिक्री करने वाले पर सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
⁠*आरोपी के कब्जे से जप्त की गई 27 लीटर महुआ शराब*




सारंगढ़ बिलाईगढ़  पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक   निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी  स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टॉफ द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर अप0क्रं0- 129/2025 धारा- 34(2)59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

दिनांक- 20.03.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम भिखमपुरा निवासी सुभाष कुर्रे अपने घर के पास खेत में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है जिस पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहान के ग्राम भिखमपुरा घटना स्थल के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम सुभाष कुर्रे पिता शिवचरण कुर्रे ग्राम भिखमपुरा थाना सारंगढ़ का निवासी होना बताया जिसके कब्जे में दो सफेद कलर के 10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब, एक 05 लीटर क्षमता वाली सफेद जरीकेन में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक हरा रंग के 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाॅटल में भरा 02 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 27 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 5400 रू0 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि मस्तराम कश्यप, प्र0आर0- 59 कैलाश जांगड़े, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा, महिला आरक्षक शंकुतला जायसवाल व समस्त थाना स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest