BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*गांजे की तस्करी करते युवक गिरफ्तार*

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ बिलाईगढ के द्वारा थाना चौकी प्रभारी को नशे के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करने निर्देश के परिपालन में 20 मार्च 25 को बरमकेला पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम झनकपुर रोड पर घेराबंदी कर मोसा बजाज डिस्कवर क्र0 CG 06 K 1400 को रोकवा कर तलाशी दौरान आरोपी अक्षय बरिहा पिता हराचंद बरिहा उम्र 39 वर्ष सा. जामपाली थाना अम्बा भौना जिला बरगढ उडिसा के कब्जेा से 2 किलो 60 ग्राम को जप्ता कर आरोपी को धारा 20 (B) NDPS Act के तहत गिर0 कर रिमाण्डर पर भेजा गया है। मामले में बैक वर्ड एवं फारवर्ड लिंक से जुडे शेष आरोपियों की पतासाजी की जा रही है । कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी एके. बेक,Hc विजय यादव, आर. मिनकेतन, दिनेश एवं समस्त थाना स्टॉफ का योगदान रहा ।


