BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*बिहारी अग्रवाल के निधन पर सामाजिक संगठनों ने जताया शोक*  

                                

बरमकेला । अग्र समाज के सक्रिय कार्यकर्ता रहे बिहारी लाल अग्रवाल का निधन हो गया । वे अपने पीछे परिवार को रोते बिलखता छोड़ महा मौन में विलीन हो गयें । स्व. बिहारी लाल अग्रवाल के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि – उन्होंने अपने जीवन में निः स्वार्थ भाव से समाज व शिक्षा जगत की सेवा किये । आप सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला के पूर्व व्यवस्थापक रहे । स्वर्गीय अग्रवाल न केवल समर्पित कार्यकर्ता थे बल्कि एक जागरूक समाज सेवी भी थे । आपका मिलनसार व्यक्तित्व, सबके सुख- दुख में साथ खड़ा रहना एवं स्वच्छ छवि अग्रवाल परिवार सहित अंचल के समस्त नागरिकों के अश्रु बयां कर रही हैं, कि – आज आपका अपनों के बीच ना होना कितनी बड़ी क्षति है l विभिन्न सामाजिक संगठन चेम्बर ऑफ कॉमर्स परिवार, शैक्षणिक परिवार व मारवाड़ी युवा मंच, महिला संगठन सहित समस्त अग्रवाल समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि देकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना किए हैं कि वे स्वर्गीय पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देंवें । शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने कि शक्ति व संबल प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest