BILASPURBlogCHHATTISGARHCRIMEHEALTHKABEERDHAMKORBAnewsRajnandgaonSARANGARH-BILAIGARHकांकेरखैरागढ़बीजापुररायपुर
* झनकपुर में 23 मार्च को आयोजित होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला *
*पशुपालकों के लिए खुशखबरी: झनकपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ झनकपुर में 23 मार्च को जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में पशु पक्षियों की प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रत्येक वर्ग के विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं का निःशुल्क उपचार और टीकाकरण किया जाएगा।
इस मेले में कृषक संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभाग के विशेषज्ञों द्वारा उन्नत पशुपालन संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसमें उन्नत पशुधन, उन्नत बकरा बकरी, देशी गाय, बैल, भैंस, और सूअर प्रजाति के पशुओं को शामिल किया जाएगा।
उप संचालक पशुधन एम के पांडेय ने जिले के सभी पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने उन्नत पशु पक्षियों के साथ उपस्थित हों और मेला, पशु चिकित्सा शिविर और कृषक संगोष्ठी का लाभ लें।


