शिक्षाश्री सम्मान से नैना साहनी सम्मानित

सारंगढ़, बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़। शिक्षा कला एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के वार्षिक सम्मेलन शिकसा महोत्सव में नैना साहनी को शिक्षाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान नैना साहनी को उनके शिक्षकीय कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान और साहित्य सचना हेतु दिया गया है। उन्हें शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र और मेमोटो से नवाजा गया है।
इस अवसर पर विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर, ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, अल्का बाघमार महापौर नगर निगम दुर्ग और जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री उपस्थित थीं।
नैना साहनी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला गोडिहारी विकास खंड सारंगढ़ जिला- सारंगढ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान उनके शिक्षकीय कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान और साहित्य सचना हेतु दिया गया है।
इस अवसर पर सभी परिवार जन एवं सभी चाहने वाले ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


