BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

“बिलाईगढ़ में नया तहसील और एसडीएम कार्यालय भवन: निर्माण स्थल पर कई तरह की आशंकाएं”

सारंगढ़ बिलाईगढ़  में नया तहसील और एसडीएम कार्यालय भवन बनाया जा रहा है, जिसकी लागत करोड़ों रुपये है। लेकिन निर्माण स्थल पर कई तरह की आशंकाएं उठ रही हैं क्योंकि यहां टेक्निकल कार्यों के समय विभाग के इंजीनियर और जवाबदार अधिकारी अनुपस्थित हैं।

इसके अलावा, निर्माण स्थल पर कोई सूचना फलक नहीं है, जिसमें कार्य एजेंसी का नाम, कार्य का नाम, प्रस्तावित लागत राशि, इंजीनियर का नाम और कार्य संपादन अवधि आदि का उल्लेख होता है। इससे लोगों में कई तरह की आशंकाएं हैं।

पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ आर के बंसोर ने बताया कि निर्माण स्थल पर बोर्ड नहीं लगाया गया है, लेकिन इसे जल्द ही लगवा दिया जाएगा।

इस संबंध में लोगों ने गुणवत्तापूर्ण भवन बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे नए भवन में इंजीनियर और जवाबदार अधिकारी अनुपस्थित होने से भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest