BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

रिहैब फाउंडेशन संचालक जेस्सी फिलीप की दादागिरी

वेतन दियें बिना तीन को दिखाया बाहर का रास्ता



सारंगढ । जुनाडीह में आशा वृद्धाश्रम संचालित है जहां 3 कर्मचारी कल्पना , सरिता , द्रुपत कार्यरत थे , जिनको बिना वेतन दिए काम से निकाल दिया गया । पीड़ित पहुंचे कलेक्टर दफ्तर दिये आवेदन । 03 मार्च 25 को रिहैब फाउंडेशन लोचन नगर रायगढ़ से आशा वृद्धाश्रम जूनाडीह में आश्रम संचालक  जेस्सी फिलीप का आगमन हुआ । तीनों कर्मी मैडम से पिछले 10 माह के वेतन के विषय में बात किए , परन्तु मैडम ने यह कहकर पूरी तरह से नकार दिया कि तुम लोगो ने 10 महीने से कुछ भी काम नही किया है । यहां तक तुम्हारा लिखने का काम भी अधूरा है और तुम्हारे कारण ही इस सत्र का शास. अनुदान भी हो गया ।कह उन्हें खरी खोटी सुनाई ।

विदित हो कि – सरिता सिदार रसोइया ने कहा कि – मैंने 10 माह से सबको खाना बनाकर खिलाया है मेरा पेमेंट कर दीजिए तो उनको भी नही दिए और बाहर जानें को कहा  उन्हें बेइज्जत किया गया । कर्मी द्रुपद, सरिता, कामना रात 8 बजे रोते-रोते वृद्धाश्रम से अपना पूरा बिस्तर बांधकर निकल गए और हमारे आश्रम से निकलने पर सभी वृद्ध माता पिता भी रो रहे थे । पर हमें रातों रात आश्रम छोड़कर मजबूर होकर घर लौटना पड़ा । अब तीनो पीड़ित ने कलेक्टर से गुहार लगाई है की ऐसे आश्रम पर कठोर कार्यवाही करें और उनके किए गए मेहताना दिलवाने के लिए आग्रह किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest