BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH



“सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और एक जुपिटर वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार”

सारंगढ़ बिलाईगढ़  सरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और एक जुपिटर वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम छबिलाल महंत है, जो खोरीगांव थाना बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना सरिया में मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना सरिया के थाना प्रभारी टीकाराम खटकर और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest