BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा संबल योजना के दिव्यांग लाभार्थियों को निःशुल्क बस पास का वितरण*

*समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो को निःशुल्क परिवहन बस पास प्रदाय किया गया*



समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में दिव्यांगजनो के बाधा रहित आवागमन हेतु निःशुल्क परिवहन बस पास प्रदाय किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में आयोजित संबल योजना के वितरण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू द्वारा संबल योजना के लाभार्थी दिव्यांगजनों को बस परिवहन पास का वितरण किया गया।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक विनय तिवारी ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अस्थि बाधित एवं दृष्टिहीन दिव्यांग जनों को छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा  मोटरयान अधिनियम  1988 के अधीन दिव्यांग व्यक्ति और उनके परिचारक को यात्री किराया में 100 प्रतिशत छूट का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
योजना के प्रावधान अनुसार जिले के 12 दिव्यांग जनों को प्रथम चरण जिला परिवहन विभाग के समन्वय से बस पास तैयार करवा कर आज कलेक्ट्रेट परिसर में वितरण किया गया। इस योजना के अंतर्गत जिले के सभी पात्रता धारी दिव्यांगजनो को चिन्हित करके लाभान्वित किया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संबल योजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों के आजीविका संवर्धन के लिए काउंसलिंग और प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों को सीधे व्यावसायिक गतिविधि से जोड़ने की पहल की जा रही है। समाज कल्याण विभाग जिले के सभी  जनपद और नगरीय निकायों में दिव्यांगजनों को योजना की जानकारी देने के लिए संबल रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार भी  करवा कर चिन्हांकन कर रहा है।
समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ की पहल से निःशुल्क बस परिवहन पास मिलने पर दिव्यांगजनों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest