बरमकेला जनपद पंचायत में कांग्रेस की जीत: डॉ. विद्या किशोर चौहान बने अध्यक्ष*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, उत्तरी गनपत जांगड़े और जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार की जोड़ी ने बरमकेला में कमाल कर दिया है। बरमकेला जनपद पंचायत में कांग्रेस की सरकार विराजमान हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी और इसका नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस समर्थित डॉ. विद्या किशोर चौहान बरमकेला जनपद पंचायत के अध्यक्ष बन गए हैं।
बरमकेला जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार डॉ. विद्या किशोर चौहान ने जीत दर्ज की है। नवगठित जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ में हुए इस चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. विद्या किशोर चौहान को कुल 13 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा समर्थित दीपमाला जांगड़े को 12 मत मिले। इस करीबी मुकाबले में कांग्रेस ने एक मत के अंतर से जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। डॉ. विद्या किशोर चौहान की इस जीत को कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
जीत के बाद डॉ. विद्या किशोर चौहान ने कहा कि यह जीत जनता की सेवा और उनके विश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस जीत के साथ कांग्रेस ने बरमकेला में अपनी राजनीतिक स्थिति और अधिक मजबूत कर ली है।


