BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*आज जपं अध्यक्ष ममता राजीव सिंह शपथ लेंगी*



सारंगढ़। छग पंचायत राज अधिनियम,1993 की धारा – 27सहपठित धारा- 44 के अधीन रहते हुए छग पंचायत (सम्मिलन की प्रकिया तथा काम-काज का संचालन) नियम, 1994 में बने प्रावधान अनुसार जपं का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया गया है । समय 4 बजे जपं सभाकक्ष में सम्मेलन आयोजित है । जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह अपने जनपद सदस्यों के साथ कार्य भार ग्रहण करेंगी । सम्मेलन की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता सिंह द्वारा किया जाएगा। उक्त सम्मेलन में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है । यह जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक  द्वारा जारी किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest