लैलूंगा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, हीरालाल राठिया बने सह सोशल मीडिया प्रभारी
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 ब्लॉक संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूत करनें नई टीम का गठन, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू…
लैलूंगा/रायगढ़, 05 अगस्त 2026। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने संगठन को जमीनी स्तर के साथ-साथ डिजिटल मंचों पर भी अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनानें की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है, जारी आदेश के अनुसार ग्राम बनेकेला निवासी हीरालाल राठिया को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा का सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

यह नियुक्ति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष विरेन्द्र साह की अनुशंसा, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के अनुमोदन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति के उपरांत जारी की गई है।
जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन डनसेना, मीडिया प्रभारी पोखराज डनसेना एवं सह-प्रभारी टेकराम साहू की सहमति से लिया गया है, इसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों और जनसंदेशों का प्रभावी प्रसार सुनिश्चित करना है।

जिला कांग्रेस कमेटी नें नव नियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों एवं नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा प्रदेश नेतृत्व के जनहितकारी कार्यक्रमों एवं संदेशों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचानें में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, जिला प्रभारी चंद्रदेव रॉय, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र साह, प्रवक्ता तारेन डनसेना, मीडिया प्रभारी पोखराज डनसेना सहित संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित की गई है।

नई नियुक्ति के बाद लैलूंगा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है, संगठन अब डिजिटल माध्यमों के जरिए जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचानें की रणनीति पर कार्य करेगा।




