CHHATTISGARHnewsRaigarh

बीस साल का इंतजार खत्म, अब आर-पार की लड़ाई: एक अगस्त को केशला मोड़ पर विशाल चक्का जाम का ऐलान

📡 36garhnewsupdate.com...

📡 केशला-तोलगे सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का निर्णायक आंदोलन, शासन-प्रशासन को अंतिम चेतावनी…

लैलूंगा/रायगढ़, 31 जुलाई 2026।
लगभग दो दशकों से जर्जर सड़क पर आवागमन की समस्या झेल रहे केशला-तोलगे क्षेत्र के ग्रामीणों का सब्र अब टूटता नजर आ रहा है, केशला-तोलगे सड़क संघर्ष समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 31 जुलाई 2026 तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को केशला मोड़ (हाई स्कूल के पास, कुंजारा) में घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर विशाल, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।

समिति के अनुसार, केशला-तोलगे सड़क के निर्माण की मांग पिछले 20 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है, अनेक बार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होनें से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है, इसी कारण ग्रामीणों नें अब निर्णायक जनआंदोलन का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है।

संघर्ष समिति नें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होनें की अपील करते हुए कहा है कि यह केवल एक सड़क की मांग नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और भविष्य से जुड़ा जनहित का मुद्दा है।

📡 आंदोलन का विवरण…

  • दिनांक: 01 अगस्त 2026 (शनिवार)
  • समय: प्रातः 10:30 बजे से
  • स्थान: केशला मोड़, हाई स्कूल के पास, कुंजारा
  • मार्ग: घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग

समिति नें स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में आयोजित किया जाएगा, साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं, देखना होगा कि क्या शासन-प्रशासन अंतिम समय में सड़क निर्माण शुरू कर आंदोलन को टालने में सफल होता है, या फिर 01 अगस्त को केशला मोड़ पर प्रस्तावित विशाल चक्का जाम क्षेत्र के लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण मुद्दे को नई दिशा देगा।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest