कारगिल विजय दिवस पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रेरक आयोजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज़्बा
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर, भाषण, निबंध एवं कोलाज प्रतियोगिताओं में लिया भाग, वीर शहीदों के अदम्य बलिदान को किया नमन…
बिलासपुर। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, विद्यालय नें शिक्षा के साथ संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करनें के उद्देश्य से विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, भाषण एवं निबंध लेखन जैसी विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बिलासपुर रजनेश सिंह रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बननें का प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना था, प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों नें उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और देशभक्ति की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों नें अपनें पोस्टरों, भाषणों, निबंधों और कोलाज के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, पूरे विद्यालय परिसर में गूंजते देशभक्ति के नारों और जोशीली प्रस्तुतियों नें ऐसा वातावरण निर्मित किया, जिसनें उपस्थित सभी लोगों को गर्व और राष्ट्रभक्ति से भाव-विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि एसएसपी रजनेश सिंह नें विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों एवं प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनकी मुक्त कंठ से सराहना की, अपनें प्रेरक संबोधन की शुरुआत उन्होंने “भारत माता की जय” के उद्घोष से करते हुए कारगिल युद्ध के इतिहास, भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और राष्ट्ररक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, उन्होंने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के प्रेरणादायी विचारों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनें का आह्वान किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को सफल जीवन के लिए पाँच महत्वपूर्ण सूत्र दिए- राष्ट्र सर्वोपरि, कठोर परिश्रम, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना, प्रत्येक कार्य में उत्कृष्टता तथा अपने कर्मों से देश को आगे बढ़ाने का संकल्प, साथ ही उन्होंने “ये दिल मांगे मोर” के संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन करनें और राष्ट्रहित में योगदान देनें की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों नें पूरे वातावरण को ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना से भर दिया, यह आयोजन केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करनें का प्रभावी माध्यम भी बना।

इस सफल आयोजन में विद्यालय की हेड कोऑर्डिनेटर श्रीमती दिलशाद नसरीन, वाइस प्रिंसिपल, श्रीमती तरन्नुम निशा कुरैशी, अखिलेश राजपाल, विनोद शंकर यादव, यासीन, दिलशाद, समस्त शिक्षकगण एवं सपोर्ट स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा, सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना।
समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे गर्व और उत्साह से खिल उठे, विद्यालय परिवार नें मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व पर आधारित ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करनें का संकल्प दोहराया।
फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का यह आयोजन इस बात का सशक्त प्रमाण है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ यदि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच का समावेश किया जाए, तो वही विद्यार्थी भविष्य में देश के जागरूक, जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।




