सावन में शिवभक्तों की सेवा को समर्पित विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल, कनकी धाम मार्ग पर शुरू करेगा निःशुल्क चाय-पानी एवं हेल्पलाइन सेवा
📡36garhnewsupdate.com
कोरबा। 30/07/26
भगवान शिव के पावन सावन माह में कनकी धाम की यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल, कोरबा द्वारा विशेष सेवा अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। संगठन पूरे सावन माह के दौरान कनकी धाम मार्ग के दो प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था करेगा, ताकि यात्रा के दौरान भक्तों को राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
श्रद्धालुओं की सहायता के लिए संगठन ने 24×7 हेल्पलाइन नंबर 8171080108 भी जारी किया है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, असुविधा अथवा आपात स्थिति में श्रद्धालु इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। संगठन के कार्यकर्ता चौबीसों घंटे सेवा भाव से उपलब्ध रहकर यथासंभव हर प्रकार का सहयोग प्रदान करेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद, कोरबा के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि सावन का पावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना के साथ सेवा और समर्पण का भी संदेश देता है। श्रद्धालुओं की सेवा करना संगठन की परंपरा और संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन सेवा का निःसंकोच उपयोग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के कार्यकर्ता पूरे सावन माह में शिवभक्तों की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए निरंतर तत्पर रहेंगे और प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा को सुरक्षित, सहज एवं सुविधाजनक बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
हेल्पलाइन नंबर: 8171080108
विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल, कोरबा का संदेश है—
“सेवा ही संगठन का संस्कार है, श्रद्धालुओं की सेवा ही शिव सेवा है।”
— 36गढ़ न्यूज़ अपडेट


