CHHATTISGARHnewsraipur

छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठजनों का किया जाएगा सम्मान

📡 36garhnewsupdate.com...

📡 प्रदेश अध्यक्ष माननीय संतोष कुमार शर्मा के निर्देशानुसार सम्मान समारोह की तैयारी शुरू, पात्र सम्मानितजनों की जानकारी निर्धारित पदाधिकारियों को भेजने की अपील…

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति द्वारा समाज में शिक्षा, संस्कार, संगठन, एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजजनों के सम्मान के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, समिति के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संतोष कुमार शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।

समिति द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, इसके साथ ही 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए उनके जीवनभर के अनुभव, सामाजिक योगदान एवं मार्गदर्शन के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।

कार्यक्रम में समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा, इसके अलावा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सम्मान एवं उपलब्धियां हासिल करनें वाले समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा, इनमें विशेष रूप से शिक्षा, खेल, राजनीति, नौकरी एवं अन्य सामाजिक तथा व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देनें वाले समाजजनों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष माननीय संतोष कुमार शर्मा के निर्देशानुसार समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की गई है कि सम्मान समारोह में सम्मानित किए जानें वाले पात्र छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठजनों की संपूर्ण जानकारी समिति के संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित करें, जानकारी में संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक उपलब्धि अथवा अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि तथा वरिष्ठजनों के लिए आयु संबंधी विवरण उपलब्ध कराया जा सकता है, ताकि सम्मान समारोह की तैयारियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से अंतिम रूप दिया जा सके।

सम्मानित किए जानें वाले छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठजनों की जानकारी निम्नलिखित पदाधिकारियों को प्रेषित करनें का अनुरोध किया गया है…

अनिल तिवारी
सरगुजा संभाग प्रभारी
📱 +91 87704 23254

संजय मिश्रा
प्रदेश मीडिया प्रभारी
📱 +91 99812 95921

छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति का उद्देश्य “सेवा • संस्कार • सम्मान • संगठन • एकता • प्रगति” के मूल मंत्र के साथ समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है, समिति का मानना है कि प्रतिभाओं का सम्मान और वरिष्ठजनों का आदर समाज की नई पीढ़ी को प्रेरणा देनें के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों एवं संस्कारों को मजबूत करनें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति
पंजीयन क्रमांक: 122202573474
प्रदेश अध्यक्ष: माननीय संतोष कुमार शर्मा

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest