रायपुर में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत स्वच्छता जनजागरूकता रैली
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 जोन 05, 07 और 08 में निकली रैली, नागरिकों को स्वच्छता एवं मौसमी बीमारियों से बचाव का संदेश; लिया सामूहिक स्वच्छता संकल्प…
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 05, 07 एवं 08 में स्वच्छता जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया, अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करनें के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
अभियान का आयोजन नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर एवं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार किया गया।

जोन क्रक्रमांक 05 में जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल एवं जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा की उपस्थिति में, जोन क्रमांक 07 में जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा एवं जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्राही के मार्गदर्शन तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में रैली निकाली गई, वहीं जोन क्रमांक 08 में जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर एवं जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

रैली के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नागरिकों को कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम तथा वर्षा ऋतु में डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश जन-जन तक पहुंचाया और लोगों से अपनें घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखनें की अपील की।

अभियान के समापन अवसर पर उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों नें स्वच्छता बनाए रखनें तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करनें का सामूहिक संकल्प लिया, अभियान के माध्यम से “स्वच्छ रायपुर, स्वस्थ रायपुर” के लक्ष्य को जनसहभागिता के साथ साकार करनें का संदेश दिया गया।




