विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की घोषणा
📡36garhnewsupdate.com

कोरबा। 27/07/2026
विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत बैठक 24 से 26 जुलाई 2026 तक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सेवा, सुरक्षा, संस्कार, गौसंरक्षण, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता तथा मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न विषयों पर मंथन कर आगामी कार्ययोजना तय की गई।
बैठक के समापन अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। इसके तहत सविता साहू को दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका तथा ऊषा पांडे को मातृशक्ति जिला संयोजिका का दायित्व सौंपा गया।
विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त दायित्ववान बहनों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति का संगठन और अधिक सशक्त होगा। साथ ही सेवा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति, नारी सुरक्षा एवं हिंदू जागरण के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा अधिकाधिक मातृशक्ति एवं युवतियां संगठन से जुड़कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
बैठक में प्रांत एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, ग्राम संपर्क अभियान, सेवा गतिविधियों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक समरसता को लेकर आगामी महीनों की रणनीति पर भी चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में विश्व हिन्दू परिषद परिवार की ओर से नवदायित्व प्राप्त सविता साहू एवं ऊषा पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।


