युधिष्ठिर नायक ने कहा- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र और छात्र शक्ति की जीत
📡36garhnewsupdate.com

सोनाखान | 26/07/2026
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लोकतंत्र, छात्र शक्ति और जनआंदोलन की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं, छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों और विपक्ष द्वारा उठाई गई लोकतांत्रिक आवाज़ के सामने केंद्र सरकार को झुकना पड़ा।
युधिष्ठिर नायक ने जारी बयान में कहा कि परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप यह निर्णय सामने आया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सर्वोपरि होती है। जब-जब सरकार सत्ता का दुरुपयोग करेगी, कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी होकर उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।



