BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
सड़क हादसे में आरक्षक धिरही की मौत

सारंगढ़ । जिले में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार सड़क हादसे से लोग अपनी जान गवां रहे है । मिली जानकारी अनुसार बंधापाली के पास बाइक सवार पुलिस कर्मी की सड़क दुर्घटना हो गई है । जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई । मृतक पुलिस जवान का नाम प्रकाश धिरही है जो जिले के कई थाने में अपनी सेवा दे चुके है और वर्तमान में मुख्यालय पुलिस लाइन में अपनी सेवा दे रहे थे । सड़क हादसे की वजह अभी पता नही चल पाया है । आखिर घटना कैसी घटी , फिलहाल पुलिस परिवार के साथ क्षेत्र में भी शोक की लहर है । विदित हो कि – आज से 20 वर्ष पूर्व 2005 में ऐसे ही दो आरक्षक पटेल बंधुओं की मौत हुई थी ।



