CHHATTISGARH

लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल नें हासिल की बड़ी उपलब्धि, CMC Vellore से PGDFM की उपाधि प्राप्त कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को देंगे नई दिशा

📡 36garhnewsupdate.com...

लैलूंगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में पिछले सात वर्षों से निरंतर चिकित्सा सेवाएं दे रहे चिकित्सा अधिकारी डॉ. लखन लाल पटेल ने चिकित्सा एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित Christian Medical College (CMC), Vellore से Post Graduate Diploma in Family Medicine (PGDFM) की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से लैलूंगा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

डॉ. पटेल को यह उपाधि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान की गई। CMC Vellore से फैमिली मेडिसिन में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब डॉ. पटेल ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को और अधिक समग्र, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

✒️ सात वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में दे रहे सेवाएं…

डॉ. लखन लाल पटेल पिछले सात वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच उन्होंने मरीजों की सेवा को सदैव प्राथमिकता दी है। सरल एवं मिलनसार व्यवहार तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैये के कारण वे क्षेत्रवासियों के बीच एक भरोसेमंद चिकित्सक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

✒️ फैमिली मेडिसिन में विशेषज्ञता से मरीजों को मिलेगा लाभ…

PGDFM की शिक्षा एवं प्रशिक्षण के बाद डॉ. पटेल की विशेषज्ञता का लाभ लैलूंगा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को मिलने की उम्मीद है। फैमिली मेडिसिन के व्यापक क्षेत्र में सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, बुजुर्गों की देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य तथा प्राथमिक एवं आपातकालीन चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में बेहतर समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने में यह प्रशिक्षण उपयोगी साबित होगा।

✒️ जनसेवा को बनाया चिकित्सा सेवा का उद्देश्य…

डॉ. लखन लाल पटेल का मानना है कि चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में काम करते हुए प्राप्त अनुभव और CMC Vellore से हासिल उच्च प्रशिक्षण का उपयोग वे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में करेंगे।

✒️ लैलूंगा के लिए गौरव का विषय…

डॉ. लखन लाल पटेल की यह उपलब्धि व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ लैलूंगा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है। उच्च चिकित्सा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं जारी रखने का उनका संकल्प जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि CMC Vellore से PGDFM की उपाधि प्राप्त कर डॉ. पटेल ने न केवल अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है, बल्कि लैलूंगा एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest