BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
जपं अध्यक्ष ममता श्रीमद् भागवत में सम्मिलित हुई


सारंगढ़ । नवनिर्वाचित जपं अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम सरायपाली में आयोजित श्री मद्यभागवत महापुराण कथा में सम्मिलित हुई । उन्होंने भागवत भगवान को प्रणाम करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि – सबको साथ लेकर सारंगढ़ जनपद पंचायत का विकास करेंगे । नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने कहा कि – चुनाव में हुए मतभेद को भूलकर सबको साथ लेकर मिलजुल कर जिला मुख्यालय के जपंचायत क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना होगा । वर्तमान में पेयजल की समस्या विकराल रूप ले रही है , इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मैं सबसे पहले प्राथमिकता पेयजल समस्या को दूर करने की यथाशक्ति प्रयास करूंगी । जिसके लिए मैं पूरी मेहनत लगा दूंगी और इस समस्या को दूर करके ही रहूंगी ।


