CHHATTISGARHraipur

“गांव गांव से रायपुर पहुंचे नवोदित कवियों ने अपनी छाप छोड़ी “

📡36garhnewsupdate.com

 

लक्ष्मीनारायण लहरे 

रायपुर, 19 जुलाई।

वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा आज रायपुर के वृन्दावन सभागृह में संपन्न नवोदित रचनाकार सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रदेश के 50 नवांकुरों को अभिनंदित किया गया l

आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पं पी के तिवारी थे एवं अध्यक्षता वरिष्ठ लेखिका सीमा पांडेय ने की l राजकुमार धर द्विवेदी,शुभा शुक्ला ‘निशा ‘ एवं ज्योति शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी l

कार्यक्रम का सफल संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते एवं बेहतर संयोजन संस्था के संयोजक शुभम साहू द्वारा किया गया l उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा विगत दिनों संपन्न कविता लेखन स्पर्धा के माध्यम से 50 नव कलमकारो का चयन किया गया था l इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि लेखन के क्षेत्र में प्रत्येक पीढ़ी अपनी भाषा, अपने स्वप्न और अपने संघर्ष लाकर आती है l

नवांकुर रचनाकार ही भाषा व साहित्य की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे l ऐसे आयोजन रचनाधर्मिता के क्षेत्र में नवोदितों को तलाशने एवं तराशने के अवसर प्रदान करते है l समारोह के दौरान सम्मानित हो रहे कवियों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से सबको अभिभूत कर दिया l इस बार ग्रामीण क्षेत्र के कवियों को चयन में प्राथमिकता दी गई थी l प्रदेश भर में जारी भारी बारिश और आवागमन की असुविधा के बीच राजधानी पहुंचे कविगण उत्साह से लबरेज नजर आए l

आज रायपुर, बिलासपुर, देवभोग, चंपारण, राजनांदगांव, धमतरी, बेमेतरा, धमधा, भिलाई, आरंग,अमलेश्वरडीह, अभनपुर,गुरूर, भरसेला, राजिम, साजा, रायगढ़, महासमुंद, जशपुर, बड़ी करेली, बालोद एवं कोरबा क्षेत्र से चयनित रचनाकार आमंत्रित किए गये थे l नव कवियों द्वारा किया गया काव्य पाठ तथ्य, शिल्प, भाषा, शैली एवं संवेदना के स्तर पर प्रशंसनीय था l हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में किए गए काव्य पाठ में राष्ट्र व समाज के मुद्दों, वैश्वीकरण, समरसता, प्रदेश की कला – संस्कृति – इतिहास, नारी पर जारीअत्याचार, पर्यावरण , मां के महत्व जैसे विविध मुद्दों को समहित करता हुए कवियों ने जन मानस की भावनाओं को स्वर दिया l

कार्यक्रम के अंत में वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए घोषणा की गई कि नवोदित रचनाकार सम्मान का द्वितीय सत्र शीघ्र आयोजित किया जायेगा l आज इस अवसर पर अमित चौहान,राजाराम रसिक, जितेंद्र सुकुमार साहिर, कुमार जगदलवी, डॉ इंद्रदेव यदु, मयूराक्षी मिश्रा, राहुल साहू, उत्तम देवहरे सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest