BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

बिलाईगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब कोचिया गिरफ्तार, 58.540 लीटर शराब जप्त।

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ बिलाईगढ़ में पुलिस ने शराब कोचियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने ग्राम बनाहिल में छापामार कार्यवाही कर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी शिवकुमार साहू उर्फ़ दारा के कब्जे से 49 लीटर महुआ शराब, 7.920 देसी प्लेन शराब और 1.620 लीटर गोआ अंग्रेजी शराब जप्त की है, जिसकी कीमत 9940 रुपये है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे के मार्गदर्शन में थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने शराब कोचियों पर लगातार कार्रवाई की है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेजा गया।

इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी बिलाईगढ़, एसआई शिव कुमार धारी, एएसआई प्रकाश रजक, एचसी निशांत दुबे, एचसी किशोर खटकर, एचसी दुर्गेश सिंह, एआर प्रत्येन बर्मन, कमल कुर्रे, एमएआर मोहन कुमारी सिदार और समस्त थाना स्टाफ ने विशेष योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest