CHHATTISGARHDARRIKORBA

विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल दर्री की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न, नैतिक गुप्ता बने प्रखंड संयोजक

📡 36garhnewsupdate.com...

 संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों और युवा सहभागिता पर हुआ मंथन…

दर्री। विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, दर्री (स्वामी विवेकानन्द प्रखंड) की प्रखंड स्तरीय बैठक जिले के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सेवा कार्यों को गति देने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद जिला पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने वार्ड एवं ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में सामाजिक समरसता, गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सेवा गतिविधियों, क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति तथा धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में जागरूकता, जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर जनजागरण अभियान को प्रभावी बनाने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नैतिक गुप्ता को बजरंग दल, दर्री (स्वामी विवेकानन्द प्रखंड) का प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा संगठन विस्तार और सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन और समाज जागरण के कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।

जारीकर्ता:
विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल
दर्री (स्वामी विवेकानन्द प्रखंड)

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest