CHHATTISGARH

एक नारी घर को स्वर्ग बना देती है: विधायक कविता प्राण लहरे

📡 36garhnewsupdate.com...

वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन के अग्रगामी महिला सम्मान समारोह में 100 महिलाओं का सम्मान…

रायपुर। वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित “अग्रगामी महिला सम्मान समारोह-2026” में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने महिलाओं से समाज में व्याप्त नशे की प्रवृत्ति, अपराध और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध आगे आने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि “एक नारी पूरे घर को स्वर्ग बना सकती है। यदि महिलाएं संकल्प लें, तो प्रदेश को नशामुक्त बनाने में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।” उन्होंने कहा कि बेटियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी गुरुशरण पाल गरचा ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीषा बी. सिन्हा, डॉ. नलिनी मढ़रिया, डॉ. करुणा कुर्रे, डॉ. प्राची भट्टर, डॉ. रत्ना अग्रवाल, पं. पी.के. तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी एवं अजीत कुकरेजा उपस्थित रहे।

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि समारोह का शुभारंभ बाल प्रतिभाओं की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। इस वर्ष सांप्रदायिक सौहार्द्र, थिएटर, फिल्म, जनजागरण, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, विधिक सहायता, पत्रकारिता, व्यवसाय, साहित्य, कला, संस्कृति, लोककला, पुलिसिंग एवं प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन सम्मान के लिए किया गया।

अतिथियों ने कहा कि सम्मानित महिलाओं के कार्य समाज में आशा, विश्वास और सकारात्मक परिवर्तन की नई प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने वक्ता मंच की तीन दशकों की सामाजिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, वैचारिक संवाद और जनजागरण का सशक्त माध्यम बन चुकी है।

समारोह में मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर विभिन्न पेशों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को “अग्रगामी महिला अवार्ड” एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से सारंगढ़ की हीरादेवी निराला को “वर्ष 2026 की भाग्यशाली महिला” का विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, विवेक बेहरा, मनीष अवस्थी, ज्योति शुक्ला, पूर्णेश डडसेना, धनेश्वरी नारंग, उमा स्वामी, राजाराम रसिक, दुष्यंत साहू, हेमलाल पटेल, लक्ष्मीनारायण लहरे, देव मानिकपुरी, डॉ. इंद्रदेव यदु, अखिलेश तिवारी सहित वक्ता मंच के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने किया।

समारोह में सम्मानित महिलाओं में रविंदर कौर भांबरा, स्वीटी सलूजा, आफताब बेगम, डॉ. आकांक्षा दुबे, सीमा पांडेय, अनुराधा दुबे, डॉ. मान्या ठाकुर, अचला श्रीवास्तव, रूपल पांडे, जया सिंह, अदिति साहू, अर्पिता बेडेकर, रतनजीत कौर, आरजू मीर, अनुभूति श्रीवास्तव, पद्मा ब्यौहार, माधुरी साहू, सुमिता रॉय बर्मन, हीरादेवी निराला, डॉ. करुणा, रिम्मी सिंह, अंकुर शुक्ला, डॉ. विधा सिंह राठौर, टिकेश्वरी खटकर, कुंती तेता, हिना देशपांडे, नेहा यादव, रश्मि दुबे सहित प्रदेशभर की कुल 100 महिलाएं शामिल रहीं।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest