CHHATTISGARHraipur

सरोना को मिली आधुनिक तहसील कार्यालय भवन की सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया लोकार्पण

📡36garhnewsupdate.com

 

रायपुर, 12 जुलाई 2026

कांकेर जिले के सरोना क्षेत्र को आधुनिक तहसील कार्यालय भवन की सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने रविवार को अपने कांकेर प्रवास के दौरान नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा 63 लाख 81 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन में कुल 10 कक्ष बनाए गए हैं, जहां राजस्व विभाग की विभिन्न शाखाओं का संचालन किया जाएगा। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

लोकार्पण समारोह में सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, कांकेर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest