BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत भारत माता वाहिनी समूह का सम्मेलन बिलाईगढ़ में आयोजित*

*प्रचार प्रसार हेतु भारत माता वाहिनी नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया*



छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा  कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में नशे के प्रति समाज में व्यापक जन जागृति लाने तथा नशा मुक्ति समाज निर्माण के लिए संचालित योजना भारत माता वाहिनी योजना का संवेदीकरण सह  कार्यशाला का आयोजन विकासखंड बिलाईगढ़ मुख्यालय में किया गया।
योजना के अंतर्गत गठित भारत माता वाहिनी समूह के स्वयंसेवकों को योजना की संपूर्ण जानकारी दी जाकर अपने ग्राम पंचायत एवं बसाहटो में नशे के दुष्परिणामो के संबंध में लोगों को जागरूक करने तथा नशा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए समुदाय के साथ जन जागृति अभियान संचालित करने हेतु  प्रेरित किया गया।
समाज कल्याण विभाग जिले में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत लगातार  कार्यक्रमों एवं अभियानों का आयोजन कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक कर रहा है।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विनय तिवारी द्वारा योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में 90 भारत माता वाहिनी समूह को  संगठित किया जाकर, जन जागृति अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत तक योजना के प्रचार प्रसार के लिए चार नशा मुक्ति रथ को अनुविभागीय अधिकारी  बिलाईगढ़ डॉक्टर वर्षा बंसल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । नशा मुक्ति रथ जिले के तीनों जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। पूरे एक माह तक विभाग के स्वयंसेवक नशा मुक्ति रथ के साथ समुदाय के बीच में जाकर प्रचार प्रसार करेंगे तथा नशा मुक्ति साहित्य आदि का वितरण भी कर रहे हैं ।भारत माता वनी योजना अंतर्गत जन जागृति हेतु दीवारों पर नारा लेखन भी कराया जा रहा है। नशे के पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास एवं उपचार के लिए समाज कल्याण विभाग नशा मुक्ति केंद्र का संचालन भी करने जा रहा है जिससे गंभीर रूप से नशा पीड़ित व्यक्ति का उपचार तथा पुनर्वास किया जा सकेगा।
भारत माता वाहिनी रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के प्रयास की आम जनों ने सराहना की है।
बिलाईगढ़ में आयोजित कार्यशाला में जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सीईओ प्रतीक प्रधान, समाज शिक्षा संगठक गजेंद्र साहू, डॉक्टर आर बी तिवारी, जन प्रतिनिधि संतोष सोनवानी,सभी करारोपण अधिकारी, महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक, सरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में वाहिनी समूह की दीदियां, दिव्यांगजन, आम नागरिक  उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest