CHHATTISGARHधमतरी

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल समेत ₹49,650 की जब्ती

36garhnewsupdate.com

✒️ संवाददाता:- गोविंद सेन…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा, नकदी और मोबाइल फोन समेत कुल ₹49,650 मूल्य की सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गिधावा में एक महिला अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में विधिवत दबिश दी।

तलाशी के दौरान घर के भीतर पलंग के नीचे रखे एक थैले से 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। महिला द्वारा गांजा रखने अथवा बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा बिक्री से प्राप्त ₹2,650 नकद तथा एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹49,650 आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपिया की पहचान धनेश्वरी साहू (39 वर्ष), पति कोमल साहू, निवासी ग्राम गिधावा, थाना सिहावा, जिला धमतरी के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 49/2026 के तहत धारा 20(ख), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

✒️ प्रमुख जब्ती…

📡- 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹46,000)

📡- एक की-पैड मोबाइल फोन (कीमत ₹1,000)

📡- गांजा बिक्री से प्राप्त ₹2,650 नकद

📡- कुल जब्ती मूल्य: ₹49,650

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री, परिवहन अथवा भंडारण संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त धमतरी के संकल्प के साथ अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Oplus_131072

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest