BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

गर्मी में पानी की बचत एवं वैकल्पिक उपाय जरूरी – रतन



बरमकेला । मार्च महीने के बाद बरमकेला अंचल के विभिन्न गांवों में जलस्तर नीचे चले जाने के कारण  ट्यूबबेल सूखने लगे हैं।जिस से पेयजल एवं निस्तार की समस्या आने लगी है जबकि अभी गर्मी की शुरुवात है ज्यो – ज्यो गर्मी बढ़ेगी त्यों – त्यों जल संकट गहरा सकता है। ऐसे में पानी की बचत एवं सदुपयोग करने के साथ अभी से बैकल्पिक उपाय किये जाने की जरूरत है ।ताकि लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा । रतन शर्मा ने यह बात कही है।

शर्मा ने आगे कहा कि – पानी की बचत के साथ पर्यावरण की रक्षा करने और पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को बेहतर बनाने की जरूरत है नहीं तो आने वाले समय में जीव जंतुओं और हम सबके लिए बड़ा संकट खड़ा हो जायेगा रतन शर्मा ने अपील किया है कि – अपने घरों के छतों पर पानी रखें ताकि – पक्षियों को पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सके । यह बहुत ही पूण्य का काम माना जाता है । उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि –  चुनाव सम्पन्न हो गये हैं । ऐसे में नव निर्वाचित
जनप्रतिनिधियों को चाहिए की वे पेयजल समस्या के निदान के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभी से कार्य शुरू कर दें , ताकि – भीषण गर्मी के समय पेय जल की किल्लत न हो ।    
समाजसेवी रतन शर्मा ने सबके लिये प्रेरक सन्देश दिया है और भविष्य को लेकर सचेत किया है इससे सबका हित जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest