CHHATTISGARHKORBA

श्री चम्पत राय पर व्यक्तिगत टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा रहे : अमरजीत सिंह

36garhnewsupdate.com

 

ब्यूरो रिपोर्ट, कोरबा

कोरबा, 29 जून 2026

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) जिला कोरबा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा है कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्री चम्पत राय पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि श्री चम्पत राय ने दशकों तक बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को गति देने, समाज को संगठित करने तथा भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया है। उनका जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन तथा राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण का उदाहरण है। ऐसे व्यक्तित्व पर बिना तथ्यों के आरोप-प्रत्यारोप या अमर्यादित टिप्पणियां करना न केवल उनके योगदान का अपमान है, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को भी आहत करता है।

अमरजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यक है कि संपूर्ण सनातन समाज किसी भी प्रकार के भ्रम, दुष्प्रचार और अनावश्यक विवादों से ऊपर उठकर उन लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहे, जिन्होंने अपना जीवन धर्म और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है।

उन्होंने सभी रामभक्तों एवं सनातन समाज से संयम बनाए रखने, तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखने तथा समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्ठावान सनातनी कार्यकर्ता का मनोबल तोड़ने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाना चाहिए।

विहिप जिला कोरबा का मानना है कि श्री चम्पत राय का योगदान भारतीय समाज सदैव स्मरण रखेगा और प्रत्येक रामभक्त उनके सम्मान एवं आत्मसम्मान की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest