BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

अभ्यारण से निकल वन भैंसा सिरौली गांव पहुंचा मचा हड़कंप



सारंगढ़ । गोमर्डा अभ्यारण से निकल वनभैंसा, सिरौली गांव में पहुंच कर हड़कंप मचा रहा है । एक वनभैंसा सिरौली गांव में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब वनभैंसा अपने प्राकृतिक आवास से बाहर आकर गांव नजदीक पहुंच गया। जानवर की उपस्थिति से गांववासियों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग व स्थानीय प्रशासन को इस स्थिति से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करनी पड़ी । अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और वनभैंसे से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही, वनभैंसा को सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना वन्यजीवों के इंसानी बस्तियों में घुसने से होने वाली विषम परिस्थितियों की ओर भी इशारा करती है । जिसे लेकर प्रशासन को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest