साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या वृंदावन में रायपुर 28 जून को ….
कवियों की कविताओं से सराबोर होगी वृंदावन हॉल

36garhnewsupdate.com
रायपुर 24/06/2026
साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार आयोजित की जा रही 46 वीं मासिक काव्य संध्या वृंदावन हॉल में रविवार 28 जून को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की गई है।
काव्य संध्या में रायपुर एवं अन्य जिलों के ख्यातिलब्ध कवि-शायर अपनी रचनाओं का काव्य पाठ करेंगे।
कार्यक्रमके जामुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग, पूर्व आई.ए.एस. होंगे वही विशिष्ठ अतिथि धर्मराज महापात्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष,आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा, अध्यक्ष, साहित्य सृजन संस्थान करेंगे ।
कार्यक्रम में श्रीमती मंजू सरावगी “मंजरी”, श्रीमती श्वेता शर्मा (मोना)को “साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान” से सम्मानित किया जायेगा।वही धर्मराज महापात्र को समाज सेवा एवं श्रुति संघी को संगीत सेवा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
साहित्य सृजन संस्थान मंच युवा साहित्यकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उक्त जानकारी संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे ‘मधु’ एवं संयोजक उमेश कुमार सोनी द्वारा दी गई।




