CHHATTISGARHKORBA

रानी लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

36garhnewsupdate.com

कोरबा, छत्तीसगढ़। 24 जून 2026

छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी नगरी कोरबा स्थित हरि मंगलम होटल में 21 जून 2026 को आयोजित रानी लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी ममता पटेल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं, महिलाओं एवं विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक मोहन सुंदरानी उपस्थित रहे, उनके साथ फिल्मी कलाकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए।

समारोह के अंतर्गत आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता एवं सम्मान कार्यक्रम में निर्णायक (जूरी) की महत्वपूर्ण भूमिका अनीता राठौर, अजीत साहू एवं तुलसी मैडम ने निभाई, जूरी सदस्यों ने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया, जिन्हें रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण दिव्यांग बच्चों की सहभागिता रही, बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं कला का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया, उनके उत्साह और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने अतिथियों एवं जूरी सदस्यों से चर्चा की, जूरी सदस्य अनीता राठौर ने अपने संघर्षपूर्ण सफर को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ब्यूटी पार्लर के कार्य से की थी, इसके बाद उन्होंने विभिन्न सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी पहली ही प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप मिस छत्तीसगढ़ का खिताब प्राप्त किया, आगे चलकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई और मिस इंडिया स्पेशल क्राउन की विजेता बनीं।

अनीता राठौर ने कहा कि आज विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मुख्य अतिथि, वीआईपी अतिथि एवं जूरी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाता है, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह में निर्णायक की भूमिका निभाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है, उन्होंने कहा कि बच्चों और प्रतिभागियों को अपने हाथों से सम्मानित कर उन्हें अत्यंत खुशी और संतोष की अनुभूति हुई, साथ ही उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहनें का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजक मंडल के सहयोग से संपन्न हुआ, समारोह ने प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में प्रेरणा, सम्मान और सकारात्मकता का संदेश भी दिया।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest