BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

ममता राजीव सिंह अध्यक्ष राजकुमारी चंद्र कुमार नेताम बनी जनपद उपाध्यक्ष



सारंगढ । अल्पसंख्यक होते हुए भी राजनीति के जादूगर और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने यह बता दिया की संख्या चाहे कम हो गद्दी पर तो कांग्रेस ही काबिज होगी ,सारंगढ़ जपं में कांग्रेस सत्ता पर थी , है , और रहेगी । भाजपार्टी के नेताओं के लिए यह सोचनीय और शर्मनाक हार है की संख्या बल पर 14 होते हुए भी उन्हें 10 मत प्राप्त हुआ , और इस तरह से जपं अध्यक्ष पद को बहुमत होते हुए भी भाजपा प्रचंड बहुमत से हार गई । कांग्रेस नेत्री ममता राजीव सिंह ने भाजपा रजनी चोखलाल पटेल को पांच मतों से हराकर जनपद अध्यक्ष पद पर कब्जा कर भाजपा को तगडा झटका दिया है । वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजकुमारी चंद्रकुमार नेताम निर्वाचित हुए हैं, सत्ता शासन के बाद भी कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय के जपं सारंगढ पर कब्जा जमाकर भाजपा को तगडा झटका दिया है । वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजकुमारी चंद्रकुमार नेताम को 14 मत प्राप्त हुए और हेमा विश्वनाथ बंसत को 11 मत प्राप्त हुए जिससे तीन मतों से राजकुमारी नेताम को विजयी घोषित की गई ।

ज्ञात हो कि – प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी भाजपा के पास बहुमत होते हुए भी प्रत्याशियों में एक राय नहीं हो पाने के कारण भाजपा में एक साथ चार अध्यक्ष प्रत्याशी सामने आए और सभी के हम के चलते भाजपा को अपने हाथों से अपनी इस सीट को जवानी पड़ी जन चर्चा यह है की भाजपा के जिला मुख्य के द्वारा इन चारों प्रत्याशियों से 7070 लख रुपए लिया गया था जो चुनाव परिणाम आने के बाद तीन लोगों की वापसी की बात जनचर्चा में थी तो वही भाजपा नेत्री ममता राजीव सिंह ने पाला बदलकर कांग्रेस को समर्थन देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद की दावेदारी करके अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। ममता राजीव सिंह को 15 मत प्राप्त हुए वही भाजपा प्रत्याशी रजनी चौखलाल पटेल को मात्र 10 वोट प्राप्त हुआ और जिला मुख्यालय का यह सीट भाजपा के हाथ से खिसक गया । जपं कार्यालय के समक्ष पुलिस विभाग चाकचौबंद व्यवस्था की थी , उसके बावजूद हाथा पाई, गाली गुप्तार की घटना सामने आई । चुनाव स्थल पर एडिशनल एसपी निमिषा पांडे भी समय की नजाकत को समझते हुए दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाने में सफल रही । सुनने में यह आ रहा है कि – भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं के ऊपर में हाथ भी उठाया गया है । चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ , जिसके लिए रिटर्निंग अधिकारी अनिकेत साहू , अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे , नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल, सीईओ राधेश्याम नायक एसडीओपी स्नेहिल साहू , टीआई हक और उनकी टीम बधाई के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest