BILASPURCHHATTISGARHnews

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 हाइवा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी और ट्रेलर जब्त, कोयला डिपो सील

36garhnewsupdate.com

बिलासपुर, छत्तीसगढ। 13 जून 2026

कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 8 वाहन एवं मशीनें जब्त की हैं, वहीं एक अस्थायी कोयला भंडारण डिपो को सील कर दिया गया है।

✒️ कोयला डिपो में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई…

खनिज विभाग और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 जून को ग्राम गतौरी स्थित बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के अस्थायी कोयला भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोयले की गुणवत्ता में कथित मिलावट एवं भंडारण अनुज्ञा की शर्तों के उल्लंघन सहित कई अनियमितताएं पाई गईं।

मौके पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर वाहन और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। दोनों को पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही संबंधित भंडारण अनुज्ञा को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

✒️ अलग-अलग क्षेत्रों से 03 हाइवा जब्त

खनिज अमले ने 11 और 12 जून को सकरी, कोटा, विजयपुर, दर्री और तखतपुर क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

  • दर्री-विजयपुर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 1 हाइवा जब्त किया गया।
  • सकरी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा पकड़ा गया।
  • इसी क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते हुए 1 अन्य हाइवा भी जब्त किया गया।

✒️ अरपा नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई

बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा से लगे खोगसरा क्षेत्र में दोनों जिलों के खनिज अमलों ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान अरपा नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं।

✒️ कुल 08 वाहन-मशीनें जब्त

कार्रवाई के दौरान कुल 3 हाइवा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 जेसीबी मशीन और 1 ट्रेलर वाहन जब्त किए गए। सभी जब्त वाहन एवं मशीनें पुलिस थाना कोनी, सकरी, तखतपुर और गौरेला की अभिरक्षा में रखी गई हैं।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest