BlogCHHATTISGARHnewsRajnandgaonखैरागढ़

कला सदना द्वारा प्रस्तुत “कला अनन्तं” भरतनाट्यम् में एक अद्भुत प्रदर्शन किया गया

00 इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ.मेदिनी होम्बल के मार्गदर्शन में हुई खूबसूरत प्रस्तुति



खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ.मेदिनी होम्बल के मार्गदर्शन में विगत दिनों सेवन सेजेस खैरागढ़ द्वारा आयोजित कला कुंभ कार्यक्रम में कला साधना समूह द्वारा प्रस्तुत “कला अनन्तं” भरतनाट्यम् में एक अद्भुत नृत्य कला का प्रदर्शन किया गया। मिली जानकारी अनुसार यह प्रदर्शन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर एवं भरतनाट्यम् की प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ. मेदिनी होम्बल के विशेष मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इस खूबसूरत कला प्रदर्शन का नेतृत्व कला साधना के निर्देशक आसिफ हुसैन व राजेंद्र कुमार ने किया। उक्त प्रदर्शन में शैली मोगरी, अस्मिता तिवारी, मानसी देवांगन, कुसुम सोनी, खुशबू भूमिज, अनुपमा तिवारी व मुस्कान सिंह ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से कार्यक्रम में उपस्थित समस्त दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गौरतलब है कि ये खूबसूरत प्रदर्शन कला कुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था जो कि सेवन सेजेस खैरागढ़ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। इस शानदार प्रदर्शन के माध्यम से कला साधना समूह ने भरतनाट्यम् की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया और कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों दर्शकों को एक अनोखा और बहुत ही खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अभिभूत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest