BlogCHHATTISGARHnewsRajnandgaonखैरागढ़

रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

प्राचार्य डॉ. ओ.पी.गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम





खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में शनिवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. जानकारी अनुसार शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया. इस दौरान भाषण प्रतियोगिता की थीम महिला सशक्तिकरण था जिसमें यामिनी सिंह प्रथम और लीना साहू द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रो.भबीता मंडावी, प्रो.मनीषा नायक, प्रो. मोनिका, श्रीमति अंजली पटेल, सुश्री निशा दुबे, सुश्री खुशबू सिंहा, सुश्री अश्विनी वर्मा व खेमपाल धनकर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest