BlogCHHATTISGARHnewsRajnandgaonखैरागढ़

प्राथ.व पूर्व माध्य.शाला दिलीपपुर में सूर्यवंशी परिवार ने
न्योता भोजन कराया



00 न्योता भोजन के आयोजन से छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे
00 नव निर्वाचित सरपंच देवकी जीधन वर्मा, प्रधान पाठिका लक्ष्मी कर्महे व रत्नमाला श्रीवास्तव भी मौजूद रही

खैरागढ़. समीपस्थ ग्राम दिलीपपुर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला में गुरुवार 6 मार्च को गांव के ही सूर्यवंशी परिवार द्वारा नौनिहाल छात्रों के लिए न्योता भोजन का आयोजन किया गया. मिली जानकारी अनुसार समीपस्थ ग्राम दिलीपपुर में गुरुवार को सूर्यवंशी परिवार के द्वारा प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला दिलीपपुर के नौनिहाल छात्रों को न्योता भोज कराया गया. इस दौरान सूर्यवंशी परिवार ने पौष्टिक भोजन के रूप में स्वादिष्ट सब्जी, दाल, चावल, पापड़, सलाद, खीर व फल इत्यादि छात्रों को परोसा. इस अवसर पर ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती देवकी जीधन वर्मा, पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती लक्ष्मी कर्महे, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती रत्नमाला श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें. इस दौरान न्योता भोजन के आयोजक दीपक सूर्यवंशी एवं नैना सूर्यवंशी ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के पावन गिरौदपुरी मेला का अभी बहुत ही पवित्र अवसर है इसलिए उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला में अध्ययनरत समस्त मासूम छात्रों के लिए न्योता भोजन का आयोजन किया ताकि ये शुभ अवसर यादगार हो सकें. सूर्यवंशी परिवार ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसकर उन्हें बहुत खुशी हुई और ऐसा आयोजन छात्रों के लिए हमेशा होते रहना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest