CHHATTISGARHraipur

डॉ. हेमंत खटकर के मार्गदर्शन में भावना कुंजाम का मौखिक शोध परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

36garhnewsupdate.com

 

 

रायपुर, 09 जून 2026।

‎शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एम.एड अंतिम वर्ष की शोधार्थी भावना कुंजाम ने अपना लघु शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। यह शोध कार्य पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमंत खटकर के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।

शोध कार्य के मूल्यांकन हेतु आयोजित मौखिक परीक्षा (वायवा) में संस्थान के निर्देशक प्रोफेसर सी.डी. आगाशे तथा विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर परविंदर हंसपाल उपस्थित रहे। इस दौरान शोधार्थी से शोध विषय के विभिन्न आयामों, शोध पद्धति एवं निष्कर्षों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने शोध कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की सराहना करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए सार्थक बताया।

इस अवसर पर प्रोफेसर सी.डी. आगाशे ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर परविंदर हंसपाल ने शोधार्थी भावना कुंजाम को भविष्य में भी अकादमिक एवं शोध गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

मार्गदर्शक डॉ. हेमंत खटकर ने शोधार्थी की मेहनत, समर्पण एवं अनुसंधान के प्रति गंभीरता की प्रशंसा करते हुए इसे उनकी महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि बताया। मौखिक परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विभाग के प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों ने भावना कुंजाम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest