CHHATTISGARHKORBA

सलोरा बिसनपुर में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, त्वरित समाधान का मिला आश्वासन

36garhnewsupdate.com

 

कोरबा/कटघोरा, छत्तीसगढ़। 06 जून 2026।
ग्राम पंचायत सलोरा के वार्ड क्रमांक 19 बिसनपुर में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता नहीं होने से लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर मोहल्ले की पंच जाम बाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया।

इस अवसर पर मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत तथा संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बघेल उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को बताया कि पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं, जिससे तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है।

जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बघेल ने बताया कि इस विषय की जानकारी प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल को भी दी गई है, जिससे समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से बिसनपुर की पेयजल समस्या का जल्द समाधान होने की संभावना है। वहीं सांसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए सभी पक्षों को राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए और जनहित के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में जाम बाई, नुकुल पाटले, चंदा बाई, सहसराम, राजा पाटले, दीपेश कुमार, राजेंद्र पाटले, बोधराम, माखनलाल, कामता प्रसाद, पवारा, बृहस्पति, रामेश्वरी, गीता बाई, सरोजनी, राधा बाई, अमृता बाई, सरिता बाई, अमुख बाई, अमरीका बाई, लक्ष्मीन बाई, शांति बाई, संतोषी बाई, चंद्रिका, रजनी, उमेद बाई एवं उर्मिला बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को शीघ्र सुदृढ़ किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और उन्हें राहत मिल सके।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest