BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

बिलाईगढ़ पुलिस का बड़ा छापा! अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त!



सारंगढ़ ,थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोच्चियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है। ग्राम छपोरा में कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और अनुभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

आरोपी बलराम हिरवानी उर्फ बल्लू पिता खुशराम हिरवानी उम्र 33 वर्ष ग्राम छपोरा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 70 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 7000 रुपये को जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में एसआई शिव कुमार धारी, एएसआई प्रकाश रजक, एचसी भंवरलाल काटले, एचसी चंद्रशेखर पटेल, एचसी निशांत दुबे, एचसी प्रत्येन बर्मन, एचसी कमल कुर्रे, एमएआर मोहन कुमारी सिदार और समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest