CHHATTISGARHतिल्दा नेवरा

सुशासन तिहार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

36garhnewsupdate.com


सौरभ यादव / 36गढ़ न्यूज़ अपडेट 4/6/2026


तिल्दा-नेवरा। सुशासन तिहार के दौरान आबकारी विभाग रायपुर की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 22.68 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त की गई।
यह कार्रवाई सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 1 एवं 2 जून 2026 को लगातार अभियान चलाकर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टंडवा थाना तिल्दा निवासी रामनारायण भारती पिता हेमनाथ भारती के रिहायशी मकान में दबिश देकर 41 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) बरामद किया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में ग्राम सरोरा निवासी हेतराम जोशी पिता भुनेश्वर जोशी की किराना दुकान से 51 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा ग्राम भूमिया निवासी श्यामलाल ढींडे एवं ग्राम जोता निवासी चित्ररेखा वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा की मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह, राजेश घरड़े, आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा, लव कुमार, हर्षित देवांगन एवं वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest