मंडल कांग्रेस कमेटी भटगांव की संगठनात्मक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
36garhnewsupdate.com

3/6/2026 भटगांव। मंडल कांग्रेस कमेटी भटगांव की संगठनात्मक बैठक केसरवानी धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों, लगातार बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है, जिसके विरोध में निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया। मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनंद हिरवानी ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को समय पर खाद और बीज उचित दाम में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान हित में आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में भूपेंद्र विक्रांत साहू, नेमीचंद केसरवानी, रामसाय बंचेल, कमलेश कुर्रे, गुलाम मुमताज खान, प्रवेश दुबे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में किशोर निराला, परमेश्वर दयाल कोसले, दिलहरन साहू, फिरतीलाल खटकर, अप्पू नवरंग, चंद्र शेखर हिरवानी, राजकुमार जायसवाल, त्रिलोक साहू, भागीरथी चंद्रा, जलील खान, शेख मुजीब, रघुनाथ साहू, रामकुमार साहू, नवद राम हिरवानी, बुजराम यादव, जावेद खान, मनोज कुमार टंडन, पीतांबर साहू, रमेश कुमार यादव, लक्ष्मण जोल्हे, राहुल साहू, गुलाम जावेद खान, अनिल जायसवाल और दिलीप कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


