CHHATTISGARHraipur

जनसमस्या निवारण शिविर में मिली खुशियों की चाबी, रामप्रवेश गुप्ता का वर्षों पुराना घर का सपना हुआ साकार

36garhnewsupdate.com

रायपुर, छत्तीसगढ। 01 जून 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इस अभियान के तहत लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत और विश्वास प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कोरबा शहर के तुलसी नगर निवासी श्री रामप्रवेश गुप्ता का वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना साकार हुआ। एक होटल में मिठाई मिस्त्री के रूप में कार्यरत श्री गुप्ता अपने तीन बच्चों सहित लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहे थे। बारिश के दौरान घर में पानी टपकने, सीमित स्थान और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

कोरबा के टीपी नगर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में श्री गुप्ता को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित नए आवास की चाबी प्रदान की गई। जैसे ही उन्हें अपने नए घर की चाबी मिली, उनके चेहरे पर खुशी, संतोष और भविष्य के प्रति नया विश्वास साफ दिखाई दिया।

श्री गुप्ता ने शासन की जनहितैषी पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर वातावरण में जीवन-यापन कर सकेगा। उन्होंने बताया कि पक्के घर का सपना पूरा होना उनके परिवार के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

सुशासन तिहार के माध्यम से मिला यह लाभ केवल आवास की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक परिवार के सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक है। यह पहल राज्य सरकार की संवेदनशील, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest