संवैधानिक मूल्यों पर छत्तीसगढ़ को आदर्श राज्य बनाने हेतु रायपुर में प्रबुद्धजन संगोष्ठी 02 जून को
36garhnewsupdate.com

रायपुर, छत्तीसगढ़। 31 मई 2026
भारत राष्ट्र, भारत का संविधान एवं मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के तत्वावधान में आगामी 02 जून 2026 (मंगलवार) को रायपुर स्थित सर्किट हाउस में एक दिवसीय प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
संगोष्ठी का विषय “संवैधानिक मूल्यों पर छत्तीसगढ़ को भारत का आदर्श राज्य निर्माण करना” रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आईएएस अधिकारी एवं पूर्व कलेक्टर आर.पी.एस. त्यागी करेंगे।
आयोजकों के अनुसार संगोष्ठी का उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों, मानवाधिकारों, सामाजिक समरसता तथा जनभागीदारी के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के आदर्श राज्यों में स्थापित करने की दिशा में विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन भाग लेकर अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक सुशील निर्मलकर ने प्रदेश के सभी वर्गों के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से संगोष्ठी में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास, सामाजिक जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए आयोजन के संचालक गोपाल ऋषिकर भारती से मोबाइल नंबर 9300329182 पर संपर्क किया जा सकता है।
— समाचार डेस्क


