BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

जपं सारंगढ़ में भाजपा को बहुमत तक पहुंचाने में जिपं क्षेत्र 9 के मतदाता व संजय पांडेय ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका



सारंगढ़ । संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिपं कुल 14 क्षेत्र में विभाजित है जिस पर निर्वाचन हुआ ।जिसमें क्रमशः सारंगढ़ में पांच क्षेत्र बिलाईगढ़ में पांच क्षेत्र व बरमकेला में चार क्षेत्रों में विभाजित हुआ तीनों क्षेत्र में भाजपा के 11अधिकृत प्रत्याशी विजयी हुए हैं। जिस में सारंगढ़ जपं क्षेत्र की बात करें तो सारंगढ़ जपं को 25 जनपद क्षेत्र में विभाजित किया गया है जिसमें भाजपा समर्थित 13 जनपद सदस्य निर्वाचित होने की जानकारी सामने आ रही है । इन 13 विजयी प्रत्याशियों में 10 महिला क्रमशः श्रीमती प्रतिमा बरिहा ,श्रीमती अंजू ऋषिकेश पटेल ,श्रीमती रजनी, श्रीमती ममता राजू ठाकुर ,शशिकला, हेमा, रुक्मणी रामचरन पटेल , सुशीला सीताराम साहू , चंद्रिका तथा पुरुषों में अश्वनी बरिहा राजेश सिदार तथा भीमशंकर पटेल, निर्वाचित हुए हैं ।

खास बात यह भी रहा है कि जपं अध्यक्ष मंजू मालाकार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण की धर्मपत्नी सरिता मालाकार भी इस ज़िला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के अंतर्गत जनपद क्षेत्रों से जनपद सदस्य चुनाव लड़ी और चुनाव हार गई जनता ने सामाजिक सरोकार व वायदे को नकारकर विकास का साथ दिया । अगर जिपं क्षेत्र से भाजपा के विजयी जनपद सदस्यों का आंकलन एवम् विश्लेषण करने से यह बात सामने निकल कर आ रही है कि – जपं सारंगढ़ में भाजपा को बहुमत तक पहुंचाने में जिपं क्षेत्र क्र. 9 के कार्यकर्ता एवं मतदाताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । जिपं के इस क्षेत्र से संजय भूषण पांडे पूर्व जनपद अध्यक्ष सारंगढ़ को 11994 मतों से विजयी दिलाई है । साथ ही जिपं क्षेत्र क्रमांक 9 से ही 6 जनपद सदस्य जनपद क्षेत्र क्र. 11 से श्रीमती अंजू ऋषि केश पटेल , क्षेत्र क्र. 19 से ममता राजीव सिंह ठाकुर, क्षेत्र क्र. 20 से सुशीला सीताराम साहू , क्षेत्र क्र. 21 से प्रतिमा बरिहा तथा क्षेत्र क्र. 22 से अश्वनी बरिहा क्षेत्र क्र. 25 से राजेश सिदार निर्वाचित हुए हैं तथा शेष  बचत जिला पंचायत क्षेत्रों  से  कुल 7 सात भाजपा समर्थित जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं ।

इस कारण जिपं क्षेत्र क्र. 9 जपं में भाजपा को बहुमत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है ज्ञात हो कि – जब से जिपं के क्षेत्र क्र. 9 से पूर्व जपं सारंगढ़ के अध्यक्ष पांडे  को जो वर्ष 2005 में जपं के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे ।जपं के उपाध्यक्ष पद पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला श्रीमती गोमती सत्यम नायक ने अब के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार को पराजित किया था । भाजपा द्वारा क्षेत्र क्रमांक 9 से अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही यह सीट हार्टसीट बन गया था भाजपा  कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सीट बना हुआ था । दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना चाह रहे थे । इस ज़िपं के क्षेत्र 9 से 6 जनपद सदस्य भाजपा समर्थित निर्वाचित हुए हैं । इस कारण भी भाजपार्टी आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिन क्षेत्रों में भाजपा लगातार विधानसभा में पराजित हो रही है उन क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए जिपं के अध्यक्ष उन क्षेत्रों से बनाया जा रहा है इसका ताजा उदाहरण जिपं रायगढ़ रहा है , जहां शिखा गभेल जो खरसिया क्षेत्र से आती हैं जिपं का अध्यक्ष बनाया गया है तथा लैलूंगा क्षेत्र जहां लगातार कांग्रेस विजय होते रही है भाजपा कमजोर है वहां से दीपक सिदार को जिपं रायगढ़ का उपाध्यक्ष बनाया गया है ।राजनीति पंडित व राजनीति विश्लेषकों की माने तो यदि भाजपा रायगढ़ फार्मूला को फॉलो करें तथा कमजोर क्षेत्र में मजबूत करने की दृष्टि से यदि जिपं अध्यक्ष पद पर सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र जहां कांग्रेस काफी मजबूत है जहां से लगातार दो बार विधायक कांग्रेस से उत्तरी गणपत जांगड़े निर्वाचित हो रही है कांग्रेस को कमजोर करने की दृष्टि से किसी अनुभवी को अध्यक्ष बना सकती है । जिसमें जिपं के क्षेत्र 9 से नवनिर्वाचित जिला सदस्य संजय भूषण पांडेय जिन्होंने अविभाजित रायगढ़ ज़िला एवम वर्तमान सारंगढ बिलाईगढ़ ज़िला के अध्यक्ष रहे अरुण मालाकर को   पराजित किया है तथा उन्हें जपं अध्यक्ष रह प्रशासनिक अधिकारियों से तालमेल कर चलने चलाने एवम ग्रामीण जनता  का काम कराने के काफी अनुभव रहा है तथा जो ग्रामीण क्षेत्रों खास कर अघरिया समाज एवम साहू समाज में काफी लोकप्रिय  है तथा इन दोनों समाज में पांडेय जी के काफी समर्थक भी है जो इनको जिपं सदस्य बनाने व भारी मतों से लीड दिलाकर विजयी बनाने में अपनी अमूल्य भूमिका अदा कर चुके है । संजय पांडेय को जिपं अध्यक्ष बनाये जाने से संगठन को भी मजबूती मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest