BILASPURCHHATTISGARHnews

सुशासन तिहार से गाँव-गाँव तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: विधायक धरमलाल कौशिक

36garhnewsupdate.com

गोढ़ी समाधान शिविर में 596 आवेदन प्राप्त, 189 का मौके पर हुआ निराकरण

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 29 मई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम गोढ़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, शिविर में कुल 596 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 189 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक धरमलाल कौशिक नें कहा कि राज्य सरकार लोगों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है, उन्होंने ग्रामीणों से समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेनें की अपील की।

इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी नें कहा कि मुख्यमंत्री सहित मंत्री, विधायक और अधिकारी भीषण गर्मी में भी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गरीबों और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ

समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीणों को तत्काल लाभ प्रदान किया गया, शिविर में 34 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 39 लोगों को पेंशन स्वीकृति, 115 लोगों को श्रम कार्ड, 65 लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड, 45 लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, 08 लोगों को आधार कार्ड तथा 06 हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

इसके अलावा 370 किसानों को मिट्टी परीक्षण कार्ड वितरित किए गए, जबकि 137 लोगों की बीपी एवं शुगर जांच तथा 152 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंडरे, एसडीएम श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी, जनपद सी.ई.ओ. कुमार लहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest