BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

शाप्राशा बुटीपारा में कक्षा पाँचवीं के बच्चों को दी गई विदाई



सारंगढ़ । शाप्राशा बुटीपारा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया , इसमें कक्षा पाँचवीं के बच्चों को विदाई दी गई । बच्चों का तिलक लगा अभिनन्दन किया गया । बच्चों ने अपने पुराने और नए अनुभवों को जूनियर छात्रों के साथ साझा किया विद्यार्थियों ने जो कुछ अपने शिक्षकों से सीखा, वह भी व्यक्त किया गया । शाला नायिका सारिका यादव द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया । प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने बच्चों से कहा बच्चों ! आपकी विदाई नहीं हो रही है , बल्कि आप अपने कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं ।सभी विद्यार्थी आगे बढ़ें, स्कूल , शिक्षक व देश का नाम रोशन करें । आशीर्वाद देते हुए बच्चों को नए कक्षा की शुभकामनाएं दीं ।

प्रधान पाठक प्रियंका द्वारा बढ़ – चढ़कर अपनी सह भागिता का प्रदर्शन करते हुए कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपयोग हेतु  ज्यामितीय कंपास बॉक्स उपहार स्वरूप दिया प्रियंका गोस्वामी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को बताया कि – क़लम की शक्ति अपराजेय है , क़लम की शक्ति से रचनात्मक बनें प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी स्वयं महिला शिक्षिका होने के नाते विद्यार्थियों से सम्पूर्ण आत्मीयता एवम गहरी संवेदनशीलता से जुड़ी रहतीं हैं । स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन की नूतन शैक्षणिक योजनाओं को विद्यालय में पूरी निष्ठा से सतत आयोजन व क्रियान्वयन क़रतीं रहतीं हैं   विद्यार्थियों को मोटिवेशनल ग्रीटिंग्स कार्ड दिया। अवसर पर शकुंतला देवांगन, सारिका यादव , वंदना मुंडा, मयंक यादव,संतोष माली, प्रेम माली,माधव सिदार, पुनीत मालाकार,महेंद्र यादव,शिवम देवांगन को कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने विदाई दी , स्वल्पाहार से बच्चों का मुँह मीठा करा भावी जीवन की बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest