CHHATTISGARHRajnandgaon

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति किया जागरूक

36garhnewsupdate.comराजनांदगांव। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी, सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक उमेश भोजानी, निरीक्षक वैभव शर्मा, सहायक निरीक्षक विपिन पंड्या तथा साईं सेंटर राजनांदगांव के प्रभारी के.सी. त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सौरभ शर्मा ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित साइकिल चलाने के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दैनिक दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना आवश्यक है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी ने कहा कि “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का यह 75वां संस्करण है और साईं सेंटर राजनांदगांव पिछले 75 रविवार से लगातार इस आयोजन को संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने का भी सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से नियमित साइकिल चलाने की अपील की।

साईं सेंटर राजनांदगांव के केंद्र प्रभारी एवं मुख्य वॉलीबॉल कोच के.सी. त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार देशभर में फिट इंडिया साइकिल रैली आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक उमेश भोजानी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए अनुशासन और नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। वहीं समाजसेवी प्रदीप शर्मा ने “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम में खेलो इंडिया हॉकी कोच शकील अहमद, प्रदीप शर्मा, सुखदेव राउत, दीपा राजपूत, कृष्णा यादव, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल सहित साईं ट्रेनिंग सेंटर एवं खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest